Delhi Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड; मरने वालों की संख्या 7 हुई

Sanjay Sahu
Delhi Satya Niketan Building Collapse

Delhi Satya Niketan Building Collapse: नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में दिल्ली सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हादसे के बाद नगर निगम के उपायुक्त, कार्यकारी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी।

सोमवार को मलबे से एक और शव बरामद होने के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। एनडीआरएफ के मुताबिक, अब तक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इनमें से कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बचाव अभियान जारी है।

एमसीडी आयुक्त संजीव खीरवार ने बताया कि हादसे के बाद आसपास की एक इमारत भी कमजोर हो गई है। उसे मजबूत करने का काम किया गया है और अगले एक-दो दिनों में सुनियोजित तरीके से उसे गिराने की कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने कथित इमारत मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 टीमें गठित की हैं। पुलिस दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Delhi Satya Niketan Building Collapse: घटना को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। इस बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों ने प्रभावित छात्रों के लिए अस्थायी रहने और भोजन की व्यवस्था शुरू की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *