Reva News: रीवा: शहर के कॉलेज चौराहे के करीब हेडगवार नगर, वार्ड क्रमांक-17 स्थित एमआईजी क्षेत्र में फर्जी नाम से संचालित किए जा रहे आंखों के अस्पताल के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए क्षेत्रीय शिकायत के बाद प्राप्त प्रतिवेदन को आधार बनाकर स्मृति चश्मा केंद्र को सील करने के निर्देश दिये थे जिसके बाद सीएमएचओ कार्यालय से चश्मा केंद्र पहुंची टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
बताया गया है कि अवैध रूप से संचालित इस आँखों के अस्पताल संबंध में विजय मिश्रा निवासी मॉडल स्कूल के पास, खुटेही रीवा द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई थी,शिकायत में बताया गया था कि हेडगवार नगर में संचालित इस आँखों के अस्पताल के पास ना ही वैध दस्तावेज थे और न ही डिग्रीधारी टेक्निकल स्टॉफ फिर भी संचालक अवैध रूप से अस्पताल का संचालन कर रहा था.
Reva News: शिकायत मिलने के बाद एक टीम ने बिंदुवार आंखों के अस्पताल पहुंचकर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जिन्हें टीम ने सत्य पाया, इसके बाद जांचकर्ता दल ने अपना प्रतिवेदन संयुक्त संचालक को सौंपा, प्रतिवेदन आते ही संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाओं ने सीएमएचओ को निर्देशित कर आंखों के अस्पताल को सील करने की कार्यवाही की है.







