Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Mauganj News: मखना हाथी की मौत के बाद आक्रामक हुए जंगली हाथी...

Mauganj News: मखना हाथी की मौत के बाद आक्रामक हुए जंगली हाथी का 3 दिन बाद सफल रेस्क्यू, बांधवगढ़ भेजा गया

Mauganj News
Mauganj News

Mauganj News: मऊगंज। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में पिछले तीन दिनों से जारी जंगली हाथी के रेस्क्यू ऑपरेशन को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। मखना हाथी की मौत के बाद आक्रामक हुए इस हाथी को नियंत्रित करने के लिए संजय टाइगर रिजर्व और बांधवगढ़ से चार प्रशिक्षित हाथियों को बुलाया गया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रशिक्षित हाथियों सुरा, रामा, बाबू और चित्रा ने मोर्चा संभाला। इनके सहयोग से वन अमले ने जंगली हाथी को नियंत्रित कर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। इसके बाद हाथी को बांधवगढ़ भेज दिया गया।

तीन दिन से मौके पर डटा था वन अमला

हाथी के रेस्क्यू के लिए मऊगंज, रीवा और सीधी जिले का वन अमला लगातार मौके पर तैनात रहा। हाथी के आक्रामक व्यवहार के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन वन विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। मखना हाथी की मौत के बाद हालात और संवेदनशील हो गए थे।

पूर्व विधायक ने वन विभाग को लगाई थी फटकार

मखना हाथी की मौत के बाद पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए अभियान तेज किया।

DFO ने दी रेस्क्यू की जानकारी

Mauganj News: DFO लोकेश निरापुरे ने बताया कि चार प्रशिक्षित हाथियों की मदद से जंगली हाथी को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया गया। रेस्क्यू के बाद उसे बांधवगढ़ भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम की निगरानी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मऊगंज में तीन दिनों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here