Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime: इंदौर में ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ की बड़ी स्ट्राइक, 6.80 लाख...

Indore Crime: इंदौर में ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ की बड़ी स्ट्राइक, 6.80 लाख की ऑनलाइन ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार

Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime: इंदौर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ के तहत इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस और छत्तीसगढ़ की महासमुंद साइबर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6.80 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को इंदौर से पकड़ा गया, जिसके बाद उन्हें आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए महासमुंद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, महासमुंद में 6.80 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को लेकर BNS की धारा 318(4) और IT Act की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान छत्तीसगढ़ साइबर पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की।

तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों और कॉल डिटेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन इंदौर में ट्रेस की। इसके बाद घेराबंदी कर सीहोर निवासी ऋषि राठौर और जितेंद्र शर्मा उर्फ विश्वजीत को गिरफ्तार किया गया।

Indore Crime: पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने महासमुंद में हुई साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को छत्तीसगढ़ साइबर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Indore Crime: इंदौर पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here