Wednesday, September 23, 2026
Home Lifestyle Skin Care: चेहरे का ग्लो कम कर सकती हैं ये 5 आदतें,...

Skin Care: चेहरे का ग्लो कम कर सकती हैं ये 5 आदतें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Skin Care: अगर आपकी त्वचा धूप में जल्दी लाल हो जाती है या किसी भी नए प्रोडक्ट को लगाते ही जलन होने लगती है, तो यकीनन आपकी स्किन ‘सेंसेटिव’ है। इस तरह की त्वचा बाहरी चीजों के प्रति बहुत तेजी से प्रतिक्रिया करती है। तो आइए जानते हैं वे 5 बड़ी गलतियां, जिन्हें आपको अपनी स्किनकेयर रूटीन में दोहराने से बचना चाहिए।

त्वचा को जरूरत से ज्यादा रगड़ना

चेहरे से डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब करना ठीक है, लेकिन अगर आपकी त्वचा सेंसेटिव है, तो इसे जोर-जोर से रगड़ने से बचना चाहिए। ज्यादा रगड़ने से स्किन की नेचुरल बैरियर लेयर कमजोर हो जाती है और जलन व लालिमा की समस्या बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि हफ्ते में सिर्फ एक बार बहुत ही हल्के हाथों से माइल्ड एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें।

बहुत गर्म पानी से नहाना या चेहरा धोना

गर्म पानी स्किन के नेचुरल ऑयल्स को पूरी तरह छीन लेता है। सेंसेटिव त्वचा के लिए यह और भी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है, जिससे त्वचा रूखी, बेजान और खुजली वाली हो जाती है। हमेशा नहाने या चेहरा धोने के लिए गुनगुने या सादे पानी का ही इस्तेमाल करें और साबुन की जगह किसी जेंटल हाइड्रेटिंग क्लींजर को चुनें।

बिना सुरक्षा के धूप में निकलना

सिर्फ सनस्क्रीन लगा लेना ही काफी नहीं है, खासकर तब जब आपकी त्वचा संवेदनशील हो। कई बार सनस्क्रीन लगाने के बाद भी तेज धूप सीधे स्किन पर असर डाल सकती है और सनबर्न या जलन का कारण बन सकती है। इसलिए धूप में निकलते समय सनस्क्रीन के साथ-साथ छाता, स्कार्फ या कैप जैसे अन्य सुरक्षात्मक उपाय भी जरूर अपनाएं।

हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना

बाजार में मिलने वाले अत्यधिक केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स संवेदनशील त्वचा के लिए जहर के समान हो सकते हैं। इनमें मौजूद कठोर केमिकल्स आपकी स्किन को और अधिक संवेदनशील बना देते हैं। हमेशा ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुनें जो खुशबू मुक्त, नेचुरल और डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड हों।

बार-बार चेहरे पर हाथ लगाना

क्या आप भी बार-बार अपना चेहरा छूते हैं? ऐसा करने से आपके हाथों पर मौजूद बैक्टीरिया सीधे चेहरे पर ट्रांसफर हो जाते हैं, जो पिंपल्स और मुंहासों का कारण बनते हैं। साथ ही, बार-बार छूने से सेंसिटिव स्किन पर इरिटेशन भी बढ़ सकती है। इसलिए अपने चेहरे को बार-बार छूने की आदत से तौबा कर लें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here