Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh KBC 17 में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार एंट्री! रायपुर की प्रज्ञा प्रसाद, अमिताभ...

KBC 17 में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार एंट्री! रायपुर की प्रज्ञा प्रसाद, अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर

kbc
प्रज्ञा प्रसाद आज करेंगी हॉट सीट पर मुकाबला

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) में रायपुर की महिला पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने हॉट सीट तक पहुंचकर बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी लंबी चयन प्रक्रिया और अनुभवों के बारे में विस्तार से लिखा है।

सोनी टीवी ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें प्रज्ञा प्रसाद अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आ रही हैं। यह एपिसोड 3 दिसंबर रात 9 बजे प्रसारित होगा।

7 महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद मिला सेलेक्शन
प्रज्ञा प्रसाद ने बताया कि KBC की चयन प्रक्रिया लगभग 7 महीने तक चली। उन्होंने लिखा कि—

  • अप्रैल में फोन लाइन ओपन होने के बाद उन्होंने हर दिन सोनी लिव पर सवालों के जवाब दिए।
  • मई में दूसरा कॉल आया, जिसमें कंप्यूटराइज्ड प्रश्न पूछे गए।
  • दोनों प्रश्न सही होने पर तीसरा कॉल आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई बुलाया गया।
  • पवार पब्लिक स्कूल में लिखित परीक्षा और 100 पन्नों की विस्तृत बुकलेट भरनी पड़ी।
  • इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू और स्क्रीन टेस्ट हुआ, जो 25 मिनट तक चला।
  • सभी चरण पार करने के बाद ही फाइनल कॉल आया।

उन्होंने कहा— “यह सफर मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। भाग्य सिर्फ एक बार काम आता है, बाकी सब मेहनत और नॉलेज पर निर्भर है।”

Read More : Aadhaar Update : अब घर बैठे बदलेगा आधार में मोबाइल नंबर, बदल सकेंगे एड्रेस-नाम! UIDAI ने शुरू की नई डिजिटल सर्विस

KBC उठाता है आने-जाने और रहने का पूरा खर्च

प्रज्ञा प्रसाद के अनुसार—

  • KBC टीम कंटेस्टेंट और एक कंपैनियन का फ्लाइट टिकट, होटल स्टे, ट्रांसपोर्ट और भोजन का पूरा खर्च उठाती है।
  • तीसरे व्यक्ति को ले जाने पर उसका खर्च प्रतिभागी को वहन करना पड़ता है।
  • मुंबई में रहने से लेकर फिल्मसिटी तक की हर व्यवस्था टीम द्वारा कराई जाती है।
  • “हॉट सीट का दबाव घर बैठकर समझना आसान नहीं”

उन्होंने बताया कि—

  • “हॉट सीट पर बैठते ही पता चलता है कि वह दबाव कैसा होता है।”
  • “फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट सबसे मुश्किल पड़ाव है, सवाल आसान हो सकता है पर सबसे तेज़ जवाब देना चुनौती है।”
  • “अब मुझे हर उस प्रतिभागी के लिए सम्मान है जो इन 10 कुर्सियों तक पहुंचता है।”

Read More : Dharmendra Last Rites : हरिद्वार में धर्मेंद्र की अस्थियां विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित, सनी और बॉबी देओल ने की अंतिम पूजा

अमिताभ बच्चन के प्रति सम्मान और बढ़ा
प्रज्ञा प्रसाद ने अपने अनुभव को “जीवन की सबसे बड़ी कमाई” बताते हुए लिखा—
“83 वर्ष की उम्र में उनकी ऊर्जा, सादगी और विनम्रता ने मुझे प्रभावित कर दिया। उनसे मिलना मेरे लिए करोड़ों रुपये जीतने जैसा अनुभव है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here