रामलीला मंच पर सांसद विवेक बंटी साहू का अद्भुत अभिनय, सीता स्वयंवर ने मंत्रमुग्ध किया…देखें वीडियो

0
111
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा की सांस्कृतिक धरोहर श्रीरामलीला इस बार भी नए अंदाज और भव्य मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। रविवार रात छोटी बाजार स्थित रामलीला मंच पर सीता स्वयंवर की पौराणिक कथा का शानदार आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहे छिंदवाड़ा सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू, जिन्होंने विदेहराज जनक की भूमिका निभाई। मंच पर उतरते ही उनके संवाद और अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सांसद साहू ने मंचन के बाद कहा कि रामलीला मंच पर प्रवेश करते ही दैवीय और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ, और यह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण रहा। यह पहली बार है जब छिंदवाड़ा के किसी सांसद ने रामलीला मंच पर अभिनय किया। खास बात यह है कि उनके दादा जयशंकर साहू श्रीरामलीला मंडल समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि गत वर्ष उनके पुत्र वंश ने भी राजा की भूमिका निभाई थी।

इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि दर्शकों को भव्य नाटकीय अनुभव का भी मौका दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here