Indian Origin Anil Menon ISS Mission:भारतीय मूल के अनिल मेनन अगले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होने जा रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने उनके मिशन की तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय मूल के अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाखस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम से रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान के जरिए उड़ान भरेंगे। यह मिशन करीब आठ महीने का होगा।





