Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Sukma IED Blast CRPF: सुकमा के एलाड़मड़गु में IED डिफ्यूज करते वक्त...

Sukma IED Blast CRPF: सुकमा के एलाड़मड़गु में IED डिफ्यूज करते वक्त धमाका, CRPF के 4 जवान घायल

सुकमा। Nishaanebaz.com-Sukma IED Blast CRPF: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के एलाड़मड़गु सुरक्षा कैंप के समीप गश्त के दौरान मिले एक आईईडी (IED) को निष्क्रिए (डिफ्यूज) करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 4 जवान घायल हो गए हैं। घटना के तत्काल बाद घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Read More : Bilaspur News: पार्षद की कथित दखलंदाजी से आंगनबाड़ी सहायिका ढाई साल से नदारद!, केंद्र क्रमांक 143 की कार्यकर्ता अकेले संभाल रही जिम्मेदारी, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

प्राप्त विवरण के अनुसार, सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम इलाके में नियमित सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को रास्ते में माओवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी दिखाई दिया। विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करने के लिए एंटी-टेररिस्ट टीम (ATT) और जवानों द्वारा कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन प्रक्रिया के दौरान अचानक प्रेशर पड़ने या तकनीकी गड़बड़ी से आईईडी में तेज विस्फोट हो गया। हादसे में CRPF की 50वीं वाहिनी और ATT टीम के सदस्य इसकी जद में आ गए।

Read More : Sakti School Teacher FIR: सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर के प्राचार्य पर FIR, छात्र से मारपीट का आरोप

धमाके में घायल जवानों को तत्काल कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तेलंगाना राज्य के भद्राचलम स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों में एटीटी टीम के एएसआई एम. के. तिवारी और 50वीं वाहिनी के एएसआई अनीश खान को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें लगी हैं।

Read More : IPS Santosh Singh DMRC Charge: छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा कमान

घटना के तुरंत बाद पूरे एलाड़मड़गु और आसपास के जंगली इलाकों में सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बस्तर फाइटर्स, सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि किसी भी अन्य संभावित खतरे को समय रहते बेअसर किया जा सके। प्रशासनिक अधिकारी लगातार घायलों के स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here