Tikamgarh News: टीकमगढ़ में नगर पालिका की लापरवाही से बड़ा हादसा टला खुले चैंबर में बाइक समेत गिरा युवक, लोगों ने बचाई जान

Tikamgarh News:जमील खान \टीकमगढ़। शहर में नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सुभाषपुरम कॉलोनी के वार्ड क्रमांक-18 में अधूरे पड़े अंडरग्राउंड नाले के खुले चैंबर में एक युवक बाइक समेत गिर गया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बारिश में पानी भरा, नहीं दिखा खुला चैंबर

जानकारी के अनुसार सुभाषपुरम कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन और नाले का निर्माण कार्य पिछले करीब तीन महीने से अधूरा पड़ा है। इस बीच हुई बारिश से सड़क पर पानी भर गया, जिससे खुले चैंबर पूरी तरह पानी में छिप गए।

इसी दौरान एक युवक बाइक से वहां से गुजर रहा था। सड़क पर भरे पानी के कारण उसे खुला चैंबर दिखाई नहीं दिया और वह बाइक समेत सीधे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

READ MORE: MP Politics: भाई की हिरासत पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- CM बदले की राजनीति बंद करें, विपक्ष को दबाने की हो रही कोशिश

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

Tikamgarh News: घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए युवक को चैंबर से बाहर निकाला। समय रहते मदद मिलने से उसकी जान बच गई। हालांकि उसकी बाइक पूरी तरह पानी में डूब गई थी। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से बाइक को बाहर निकलवाया।

तीन महीने से अधूरा काम, नहीं की गई बैरिकेडिंग

Tikamgarh News: स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि अंडरग्राउंड नाले का निर्माण कार्य पिछले तीन महीने से अधूरा पड़ा है। बरसात शुरू होने से पहले काम पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन आज तक न तो निर्माण पूरा हुआ और न ही खुले चैंबरों के आसपास सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाए गए।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था।

रहवासियों ने की कार्रवाई की मांग

Tikamgarh News: घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि अधूरे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक सभी खुले चैंबरों को सुरक्षित ढंग से ढंका जाए या उनके आसपास बैरिकेडिंग की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

READ MORE: MP के 48 लाख परिवारों की बदलेगी किस्मत! तहसील में ही होगी जमीन की रजिस्ट्री

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आखिर बरसात से पहले निर्माण कार्य पूरे करने और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के दावों का जमीनी स्तर पर कितना पालन हो रहा है। अगर समय रहते लापरवाही नहीं सुधारी गई तो अगली बार यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories