इंडोनेशिया में समुद्र के बीच मौत का तांडव! आग की लपटों में घिरी फेरी… 5 की मौत, 41 अब भी लापता

0
11

Indonesia Ferry Fire: इंडोनेशिया फेरी में भीषण आग लगने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पूर्वी जावा के मदुरा द्वीप के पास समुद्र में एक यात्री फेरी में अचानक आग लग गई। हादसे के समय फेरी में करीब 271 यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 41 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल लगातार समुद्र में खोज अभियान चला रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया फेरी में भीषण आग उस समय लगी जब फेरी पूर्वी जावा के सुराबाया शहर से दक्षिण सुलावेसी के मकासर के लिए रवाना हुई थी। यात्रा शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही जहाज में आग फैल गई। देखते ही देखते धुएं और आग ने फेरी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

225 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद कई जहाजों और बचाव एजेंसियों ने राहत अभियान शुरू किया। इंडोनेशिया फेरी में भीषण आग के बीच अब तक 225 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कई यात्रियों को बचाव जहाजों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

लापता यात्रियों की तलाश जारी
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के अनुसार बचाव अभियान लगातार जारी है। कई यात्रियों का अब भी पता नहीं चल सका है। इंडोनेशिया फेरी में भीषण आग के बाद राहत दल समुद्र में लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी एजेंसियां मिलकर अभियान चला रही हैं और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वीडियो में दिखा भयावह मंजर
सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया फेरी में भीषण आग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फेरी के ऊपरी हिस्से से काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। कई यात्री लाइफ जैकेट पहनकर जहाज के किनारे खड़े नजर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here