Thursday, May 28, 2026
32.1 C
Raipur

नई Renault Duster की भारत में एंट्री! नए मॉडल में मिलेंगे बड़े फीचर्स, दमदार इंजन के साथ लौटेगी SUV किंग

नई दिल्ली : बेहद लोकप्रिय रही रेनॉल्ट डस्टर एक बार फिर नए रूप में भारतीय बाज़ार में वापसी करने जा रही है। कंपनी 2026 में तीसरी जनरेशन की Renault Duster को भारतीय ग्राहकों के सामने पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक यह SUV 26 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से अनावरण की जाएगी और इसके तुरंत बाद लॉन्च की प्रक्रिया शुरू होगी। नई डस्टर का मुकाबला इस बार हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा जैसी मिड-साइज़ एसयूवी से होगा।

बिल्कुल नए डिजाइन के साथ आएगी 2026 डस्टर
नई जनरेशन डस्टर CMF-B मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो इसे पहले से अधिक मजबूत और स्टाइलिश बनाता है।

डिजाइन काफी हद तक इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद डेसिया डस्टर जैसा है। SUV का फ्रंट लुक नए रेनॉल्ट लोगो, पॉलीगोनल हेडलैंप, Y-शेप्ड LED DRLs और स्पोर्टी बंपर्स के साथ काफी प्रीमियम नजर आता है।

Read More :   Auto Exports : भारतीय ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग – एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज

साइड प्रोफाइल में-

  • भारी बॉडी क्लैडिंग,
  • दमदार व्हील आर्च,
  • इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर वाले ORVMs,
  • नए अलॉय व्हील,
  • रूफ रेल्स
    और C-पिलर में हिडन डोर हैंडल्स SUV को आधुनिक अपील देते हैं।

पीछे की तरफ Y-आकार के टेललैंप, रेक्ड रियर विंडशील्ड और स्पोर्टी बंपर इसे और आकर्षक बनाते हैं।

अपमार्केट फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर

हालांकि इंटीरियर की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 Duster में मिलने की उम्मीद है:

  • बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • वायरलेस चार्जर
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
  • मल्टीपल एयरबैग
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • ADAS सेफ्टी फीचर्स

इन फीचर्स के साथ यह SUV अब आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले सेगमेंट में मजबूती से उतरती दिखाई देगी।

Read More :  Automobile News : अब बैटरी की चिंता खत्म! Tata Curvv.ev और Nexon.ev पर ‘लाइफटाइम वॉरंटी धमाका’, इलेक्ट्रिक कार खरीदो और सुकून की नींद लो

केवल पेट्रोल इंजन – टर्बो विकल्प भी-

भारत में नई Renault Duster 2026 केवल पेट्रोल इंजन के साथ आएगी।

संभावित इंजन विकल्प:

  • 1.0L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल
  • 1.3L टर्बो पेट्रोल (156 bhp)

बाद में कंपनी इसका हाइब्रिड वेरिएंट और संभवतः CNG मॉडल भी लॉन्च कर सकती है।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

Renault Duster 2026 की कीमत इसके सेगमेंट के अन्य मॉडलों के समान रहने की उम्मीद है।

संभावित कीमत —

  • बेस मॉडल: 11–12 लाख रुपये
  • टॉप वेरिएंट: 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

SUV को लॉन्च के तुरंत बाद बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories