Sunday, August 16, 2026
Home Entertainment Aishwarya Rai : ऐश्वर्या को बनाऊंगा मुस्लिम– बच्चन परिवार की बहू पर...

Aishwarya Rai : ऐश्वर्या को बनाऊंगा मुस्लिम– बच्चन परिवार की बहू पर पाकिस्तानी मौलवी के विवादित बोल

0
139
aishwarya rai
aishwarya rai

Aishwarya Rai  मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनके परिवार या फिल्मों से जुड़ी नहीं, बल्कि पाकिस्तान के विवादित मौलवी मुफ्ती अब्दुल कावी का सनसनीखेज बयान है। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी पर आए दिन अफवाहें और चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन इस बार पाकिस्तान से आया बयान सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का कारण बन गया है।

वायरल वीडियो में क्या बोला मौलवी ने?
Aishwarya Rai  एक पॉडकास्ट में मुफ्ती अब्दुल कावी ने दावा किया कि ऐश्वर्या राय जल्द ही उन्हें शादी का प्रस्ताव भेज सकती हैं। उन्होंने कहा—“अलगाव की सूरत बन रही है… अगर दो–चार महीने में अलहदगी हो जाती है, इंशाअल्लाह उनकी तरफ़ से पैगाम आ जाएगा।”मौलवी ने इतना ही नहीं, बल्कि यह तक कहा कि ऐश्वर्या को वह मुस्लिम बनाएंगे और उनका नाम बदलकर ‘आयशा राय’ रखेंगे।

Read More : Entertainment News : ‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांस फिर स्क्रीन पर, 14 नवंबर का बड़ा धमाका

उन्होंने हास्यास्पद अंदाज़ में कहा—
“पहले ऐश्वर्या को मुस्लिम करूंगा, फिर उनका नाम आयशा राय लिखेंगे, मज़ा आ जाएगा।”इस बयान के बाद ऐश्वर्या के फैन्स सोशल मीडिया पर भड़क गए और इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

18 साल पुरानी शादी पर बार-बार उठते सवाल
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। दोनों की बेटी आराध्या बच्चन अब 13 साल की हो चुकी हैं।हालाँकि लंबे समय से ऐश्वर्या बच्चन परिवार से दूर नज़र आती रही हैं, जिससे सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें कई बार उड़ी हैं।इसी बीच पाकिस्तानी मौलवी का यह बयान इन अफवाहों पर और तेल डालने जैसा माना जा रहा है।

Read More : Entertainment : दशहरा धमाका : ‘कांतारा- चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्क्रीन शेयर जंग

पहले भी राखी सावंत को दे चुके हैं शादी का प्रस्ताव
Aishwarya Rai   अब्दुल कावी विवादों के नए नहीं हैं। इससे पहले वे राखी सावंत से शादी की बात कहकर चर्चा में रहे थे। राखी ने बाद में इस दावे को खारिज करते हुए कहा था—“इन्हें बर्दाश्त करना आसान नहीं है।”

सोशल मीडिया पर आलोचना की आग
मौलवी की टिप्पणी को लोग मिसोजिनी, धार्मिक कट्टरता, और महिला के प्रति असम्मान बता रहे हैं।फैंस ने पूछा—
“ऐश्वर्या राय जैसी ग्लोबल आइकन को लेकर ऐसी बातें कैसे की जा सकती हैं?”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here