HomeEntertainmentEntertainment News : ‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांस फिर स्क्रीन...

Entertainment News : ‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांस फिर स्क्रीन पर, 14 नवंबर का बड़ा धमाका

Date:

Related stories

मुंबई – साल 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल का दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार था, और अब वह घड़ी आ गई है। ‘दे दे प्यार दे 2’ अब पूरी तरह से तैयार है 14 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए।

हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसमें स्टारकास्ट की झलक दिखाई गई। पोस्टर में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और जावेद जाफरी नजर आ रहे हैं, वहीं इस बार फिल्म में और भी दिलचस्प चेहरे शामिल किए गए हैं – आर. माधवन, मीज़ान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता अब इस कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न लेकर आएंगे।

De De Pyaar De 2 - Wikipedia

फिल्म का निर्देशन इस बार अंशुल शर्मा ने किया है, और इसे लव फिल्म्स (लव रंजन और अंकुर गर्ग) तथा टी-सीरीज़ (भूषण कुमार और कृष्ण कुमार) ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की कहानी एक बार फिर आशिष (अजय देवगन) और आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के एज-गैप रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन इस बार ट्विस्ट यह है कि आशिष पहुंचते हैं आयशा के घर – उसके परिवार से मिलने। अब सवाल यह है कि क्या यह रिश्ता एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत पाएगा या एक नया पारिवारिक ड्रामा खड़ा करेगा?

Ajay Devgn And Rakul Preet Singh's De De Pyaar De 2 Gets A Release Date. Bonus - First Poster

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में हंसी, इमोशन और पारिवारिक मूल्यों का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा, जो दिवाली के मौके पर पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का परफेक्ट डोज़ साबित हो सकता है। ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here