Sunday, October 4, 2026
Home Entertainment Rashmika Vijay Married Life: विजु-विजु बुलाने पर जब नहीं मिलता रिस्पॉन्स, रश्मिका...

Rashmika Vijay Married Life: विजु-विजु बुलाने पर जब नहीं मिलता रिस्पॉन्स, रश्मिका ने बताया किस बात पर आता है गुस्सा

मुंबई। Nishaanebaz.com-Rashmika Vijay Married Life: साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद दोनों जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ (Ranbali) में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में दोनों ने अपनी मैरिड लाइफ, आपसी ट्यूनिंग और शूटिंग के स्ट्रेस को लेकर खुलकर बातचीत की।

प्यार से बुलाती हूं, नहीं सुनते तो...', विजय देवरकोंडा से इस बात पर हो जाती है रश्मिका की लड़ाईइंटरव्यू के दौरान जब रश्मिका से पूछा गया कि शादी के बाद उनकी पहली लड़ाई कब हुई, तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके बीच असल में कोई लड़ाई नहीं होती क्योंकि वे हर चीज साथ में एंजॉय करते हैं। हालांकि, उन्होंने एक क्यूट वाकया शेयर करते हुए बताया कि जब विजय फोन या काम में बिजी होते हैं और उन्हें अटेंशन चाहिए होती है, तो वे प्यार से ‘विजु-विजु’ बुलाती हैं। दो बार बुलाने पर भी रिस्पॉन्स न मिलने पर तीसरी बार गुस्सा आ जाता है, जिसके बाद विजय तुरंत रिएक्ट करते हैं।

Read More : Asian Games 2026 Closing Ceremony: आईची नागोया में एशियन गेम्स 2026 का रंगारंग समापन, ध्वजवाहक नीरू ढांडा ने शान से फहराया तिरंगा

वहीं, विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी रश्मिका की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद समझदार बताया। विजय ने कहा कि रश्मिका जानती हैं कि जब मैं काम में व्यस्त हूं तो स्पेस देना जरूरी है। इस पर रश्मिका ने जोड़ते हुए कहा कि चूंकि दोनों एक ही फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें शूटिंग, प्रमोशन और रिलीज के दौरान होने वाले मानसिक तनाव और प्रेशर की अच्छी समझ है।

Read More : Drishyam 3 Box Office Collection: 2 अक्टूबर की छुट्टी का मिला बंपर फायदा, ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन रचा इतिहास

बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य और निजी समारोह में शादी की थी। शादी के बाद यह जोड़ी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रणबाली’ में साथ दिखने वाली है, जिसमें विजय ‘रणबाली’ का और रश्मिका उनकी पत्नी ‘जयम्मा’ का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रश्मिका अपनी एक और अपकमिंग फिल्म ‘मायसा’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here