Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh Durg Minor Molestation Case: 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी,...

Durg Minor Molestation Case: 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, पुलिस ने 45 वर्षीय मकान मालिक दिलावर को लिया हिरासत में

दुर्ग। Nishaanebaz.com-Durg Minor Molestation Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ आरोपी के ही मकान में किराए पर रहती है। घटना की जानकारी मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 45 वर्षीय आरोपी मकान मालिक दिलावर को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक वारदात 2 अक्टूबर 2026 की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक दिलावर की नीयत बच्ची पर काफी समय से खराब थी और वह पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर चुका था, लेकिन तब वह असफल रहा था।

Read More : Rashmika Vijay Married Life: विजु-विजु बुलाने पर जब नहीं मिलता रिस्पॉन्स, रश्मिका ने बताया किस बात पर आता है गुस्सा

2 अक्टूबर को मौका पाकर आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तो चिंतित परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सीय जांच और मेडिकल टेस्ट के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची के साथ यौन शोषण होने की पुष्टि की, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना का सच सामने आते ही परिजनों ने बिना देर किए खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Read More : Asian Games 2026 Closing Ceremony: आईची नागोया में एशियन गेम्स 2026 का रंगारंग समापन, ध्वजवाहक नीरू ढांडा ने शान से फहराया तिरंगा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलावर को शनिवार (3 अक्टूबर) को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक सबूत और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here