नागोया। Nishaanebaz.com-Asian Games 2026 Closing Ceremony: जापान के आईची नागोया (Aichi Nagoya) में आयोजित हुए 20वें एशियाई खेलों (Asian Games 2026) का 4 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक रूप से भव्य समापन हो गया। नागोया शहर के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम (Mizuho Park Athletic Stadium) में आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल की अगुवाई स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने की, जिन्होंने ध्वजवाहक के रूप में पूरे गर्व के साथ भारत का तिरंगा फहराया। नीरू ढांडा ने इस एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड और 1 सिल्वर समेत कुल 3 पदक अपने नाम किए हैं।
समारोह के दौरान ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) का आधिकारिक ध्वज कतर (दोहा) के प्रतिनिधियों को सौंपा गया, जो साल 2030 में आयोजित होने वाले 21वें एशियाई खेलों की मेज़बानी करेगा। दोहा इससे पहले साल 2006 में भी इन खेलों का सफल आयोजन कर चुका है।
Read More : Drishyam 3 Box Office Collection: 2 अक्टूबर की छुट्टी का मिला बंपर फायदा, ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन रचा इतिहास
भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन: पदक तालिका में चौथा स्थान
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक हासिल किए, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। 21 स्वर्ण पदकों के साथ भारत पदक तालिका (Medal Tally) में चौथे स्थान पर रहा। पांचवें स्थान पर मौजूद उज़्बेकिस्तान ने भी 21 गोल्ड जीते, लेकिन कुल पदकों की संख्या में आगे रहने के कारण भारत को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
Read More : CG News: गरबा में जाना है तो लेनी होगी इजाजत! वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का फरमान- तिलक लगाओ, कलावा बांधो
एशियाई खेलों की अंतिम पदक तालिका:
-
चीन: 169 गोल्ड, 89 सिल्वर, 83 ब्रॉन्ज़ (कुल 341 मेडल) – प्रथम स्थान
-
जापान: 83 गोल्ड, 95 सिल्वर, 91 ब्रॉन्ज़ (कुल 269 मेडल) – द्वितीय स्थान
-
साउथ कोरिया: 39 गोल्ड, 43 सिल्वर, 68 ब्रॉन्ज़ (कुल 150 मेडल) – तृतीय स्थान
-
भारत: 21 गोल्ड, 27 सिल्वर, 37 ब्रॉन्ज़ (कुल 85 मेडल) – चतुर्थ स्थान
जापान के राष्ट्रगान और रंगारंग एथलीट परेड के साथ शुरू हुए इस समापन समारोह ने खेल भावना और एशियाई देशों की सांस्कृतिक एकजुटता का अद्भुत संदेश दिया।






