CG ACCIDENT : जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा: यात्री बस पलटी, 50 घायल, 4 की हालत गंभीर

0
94
CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोरबा के जमनीपाली से रायगढ़ के सरिया जा रही एक यात्री बस बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद के पास पलट गई। बस में लगभग 60 लोग सवार थे।

CG ACCIDENT : हादसे में करीब 50 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

CG ACCIDENT : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here