Kisan Credit Card Sukma: केसीसी से आसान हुई खेती-किसानी, सुकमा के किसान राजेश नाग की घटी साहूकारों पर निर्भरता

VIKASH KHALKHO

कृष्णा नायक/सुकमा। Nishaanebaz.com-Kisan Credit Card Sukma: दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ (KCC) योजना ग्रामीण अंचल के किसानों के जीवन में बड़ा आर्थिक बदलाव ला रही है। छिंदगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए यह योजना खेती-किसानी के लिए सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आई है। केसीसी के माध्यम से आसानी से कृषि ऋण मिलने से अब उन्हें साहूकारों और बिचौलियों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल गई है।

किसान राजेश कुमार नाग ने बताया कि केसीसी बनने से पहले खाद, बीज और अन्य कृषि उपकरणों की व्यवस्था करने के लिए उन्हें गांव के बड़े साहूकारों से भारी ब्याज दर पर कर्ज लेना पड़ता था। इससे खेती की लागत बहुत अधिक बढ़ जाती थी और फसल कटने के बाद भी अधिकांश मुनाफा ब्याज चुकाने में ही चला जाता था। इस आर्थिक दबाव के कारण खेती-किसानी काफी तनावपूर्ण हो गई थी।

Read More : PM Awas Yojana Sukma: छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति ने बदली हिंसा पीड़ित परिवार की जिंदगी, परस्के चंद्री के परिजनों को मिला पक्का मकान

राजेश नाग के अनुसार, किसान क्रेडिट कार्ड बनने के बाद बैंकिंग व्यवस्था से जुड़कर समय पर उचित दर पर लोन की सुविधा मिलने लगी है। अब बुवाई के समय आसानी से प्रमाणित खाद और उन्नत बीजों की व्यवस्था हो जाती है, जिससे धान की फसल लेने में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि केसीसी ने उनकी खेती-किसानी को पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यवस्थित और लाभदायक बना दिया है।

Read More : Raigarh Crime News: ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से अश्लील इशारे करने वाला दुकानदार गिरफ्तार

किसान राजेश कुमार नाग ने समय पर बैंकिंग और कृषि योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से गांव के छोटे और मध्यम किसानों को समय पर आर्थिक संबल मिल रहा है। सुकमा जिला प्रशासन द्वारा किसानों को मुख्यधारा की बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *