छिंदवाड़ा। Nishaanebaz.com-Rakesh Singh Chhindwara Statement: मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी के इंदौर में चल रहे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बीच मंत्री राकेश सिंह के इस आक्रामक बयान ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा बढ़ा दिया है।
छिंदवाड़ा में मंत्री राकेश सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘बाल बुद्धि’ वाला नेतृत्व देश कैसे संभालेगा?#छिंदवाड़ा #राकेशसिंह #राहुलगांधी #कांग्रेस #MP #Chhindwara #RakeshSingh #RahulGandhi #Congress #MPNews pic.twitter.com/XSthSRKwyq
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) September 19, 2026
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सीधे सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस जैसी पुरानी और बड़ी पार्टी का नेतृत्व अगर एक ‘बाल बुद्धि’ वाला व्यक्ति करेगा, तो वह आगे चलकर देश का नेतृत्व कैसे संभाल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार ऐसी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां करते रहते हैं, जिनमें भारत की छवि और सनातन व भारतीय संस्कृति के प्रति विरोध स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।
राकेश सिंह छिंदवाड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में आयोजित चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से औपचारिक चर्चा करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और राहुल गांधी की बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की। छिंदवाड़ा जिले में प्रभारी मंत्री के रूप में पहुंचे राकेश सिंह के इस तीखे जुबानी हमले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं, जिससे जिले में राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।







[…] […]