Jabalpur News : मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा…. तुम्हें मरना हो तो मर जाओ….इतना सुनते ही बरेला की कीर्ति ने फांसी लगाकर दे दी जान

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News :जबलपुर : जबलपुर के बरेला में एक घर में शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से की जा रही थी,घर परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे हुए थे तो शादी में लगने वाले साजो सामान का इंतजाम भी पूरी शिद्दत से किया जा रहा था, अचानक शादी के चंद दिन पहले होने वाला दूल्हा लड़की के फोन पर कॉल करता है और शादी करने से इनकार कर देता है। लड़का दो टूक शब्दों में कह देता है कि मैं शादी नहीं करूंगा तुम्हें मरना हो तो मर जाओ…. इतना सुनते ही शादी की तैयारी में जुटी होने वाली दुल्हन फांसी के फंदे में झूल कर अपनी जान दे देती है।

 

Jabalpur News :जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी अब उस घर से भावी दुल्हन की अर्थी उठती है। गमगीन कर देने वाला यह मामला जबलपुर के बरेला इलाके का है पीड़ित परिजनों ने जबलपुर के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर अपना दर्द बयां किया और जिससे रिश्ता तय हुआ उसे लड़के की शिकायत करते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

Jabalpur News :इस संबंध में परिजनों ने लड़का और लड़की के बीच हुई बातचीत के व्हाट्सएप चैट भी पुलिस को सौंपे हैं। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद भी पुलिस ने हीर उर्फ शक्ति पटेल नाम के युवक पर कोई कार्यवाही नहीं की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *