Gwalior News : HPV वैक्सीन के बाद 5 बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती

0
115
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर जिले के डबरा में HPV वैक्सीन लगने के बाद पांच बच्चियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। सभी बीमार बच्चियों को डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये बच्चियां पिछोर क्षेत्र के बारकरी जिगनिया गांव की रहने वाली हैं।

Gwalior News : परिजनों का आरोप है कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिना बताए बच्चियों को घर से ले गए और वैक्सीन लगवाई। परिजनों का कहना है कि रविवार को वैक्सीन लगने के बाद बच्चियों को तेज बुखार, उल्टियां और शरीर में दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gwalior News : हालांकि CMHO ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। फिलहाल मामले में परिजनों के आरोपों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here