Gwalior Accident : किले की घाटी पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने युवक को कुचला…मौके पर मौत

Parivesh
Gwalior Accident

Gwalior Accident : ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में स्थित ग्वालियर किले की घाटी से नीचे उतर रहे एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उरवाई गेट के पास तब हुआ, जब एक ट्रक किले पर बने गुरुद्वारे से उतर रहा था और उसने युवक को कुचल दिया।

Gwalior Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, किले पर भारी वाहनों के चढ़ने पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद इस तरह के वाहन अक्सर आवाजाही करते हैं, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस घटना के बाद पुलिस की एक टीम गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ परिसर में भी जांच करने पहुंची है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर प्रतिबंध के बावजूद ट्रक किले पर कैसे पहुंचा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *