HomeMadhya PradeshIndore News : कांग्रेस की मांग : नवनिर्मित ब्रिज का नाम हो...

Indore News : कांग्रेस की मांग : नवनिर्मित ब्रिज का नाम हो ‘सोफिया-व्योमिका सेतु…

Date:

Related stories

इंदौर | Indore News : इंदौर में वार्ड क्रमांक 81 स्थित रेती मंडी चौराहे पर नवनिर्मित ब्रिज का नाम “सोफिया-व्योमिका सेतु” रखने की मांग उठने लगी है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को औपचारिक रूप से पत्र सौंपने की तैयारी में है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों की सख्त सज़ा दी है। इस पूरे ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाली दो बहादुर बेटियां – मेजर सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका जोशी ने देश का मान बढ़ाया है।

कांग्रेस का तर्क है कि इन दोनों बेटियों का नाम अमर होना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को भी उनकी वीरता याद रहनी चाहिए। विशेष रूप से मेजर सोफिया कुरैशी का मध्य प्रदेश से गहरा नाता है, क्योंकि वह इसी प्रदेश की बेटी हैं। उनका यह योगदान प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है।

कांग्रेस का मानना है कि इन दोनों बहादुर महिलाओं के नाम पर ब्रिज का नामकरण करने से यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं बल्कि देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। पार्टी ने सरकार से जल्द निर्णय लेकर नामकरण की मांग की है।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here