dhaar News : विवादित इमामबाड़ा भवन को प्रशासन नें किया सील, भारी मात्रा में पुलिस तैनात

0
183
dhaar News
dhaar News

dhaar News : महेंद्र सिंह ठाकुर/ धार। प्रशासन के अधिकारियों ने विवादित इमामबाड़ा को बेदखली अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बीती रात करीब 3 बजे सील कर दिया । इस अवसर पर एसडीएम सहित कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार एवं भारी मात्रा में पुलिस बल वहां मौजूद था। इसके पूर्व मुस्लिम समाज ने कल रात को ही चालीसवे के अंतर्गत ताजियों का चल समारोह निकाला था। वही नगर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं

dhaar News : लोक निर्माण विभाग का अब रहेगा कब्जा

dhaar News : गत रात्री राजस्व अधिकारियों ने विवादित इमामबाड़ा पर बेदखली अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर इसे ताजिया कमेटी के अधिपत्य से मुक्त करवा लिया। अभी फिलहाल परिसर को सील कर दिया गया है। इसका कब्जा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इमामबाड़ा परिसर एवं नगर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

dhaar News : धार में इमामबाड़ा पर की गई कार्यवाही के दौरान इमामबाड़ा परिसर को स्पेशल टास्क फोर्स के हवाले किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस इमामबाड़ा क्षेत्र के आसपास आने वाले रास्तों पर भी कड़ी नजर रख रही है।

dhaar News : पुलिस की चार से अधिक कंपनी तैनात

dhaar News : नगर में इमामबाड़ा पर कार्यवाही के दौरान पुलिस की चार कंपनियां तैनात की गई है। मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने बताया कि उन्हे इमामबाड़ा पर की गई कार्यवाही की जानकारी नहीं है। अभी तक कमिश्नर न्यायालय के फैसले की जानकारी भी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई है। बताया जाता है कि 20 दिन पूर्व लगाई गई इस याचिका पर सुनवाई आगामी 22 अथवा 23 अगस्त को हो सकती है। उधर इमामबाड़ा पर कार्यवाही के दौरान दोनो ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों के भी मौजूद रहने की खबर मिली है।

dhaar News : 4 जिलो से बल तैनात किया

dhaar News : धार नगर में सुरक्षा की दृष्टि से धार जिला पुलिस बल के अलावा आसपास के 4 जिलो से अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया है। इनमें झाबुआ, आलिराजपुर, खरगौन एवं बड़वानी का पुलिस बल शामिल बताया जा रहा है। बीती रात से ही नगर में प्रमुख चौराहो पर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जाता है कि पुलिस के वज्र एवं रुद्र वाहन भी तैनात किए गए है तथा टीयर गैस पार्टी भी तैनात की गई है।

dhaar News : हिंदू समुदाय आज शाम को घरों पर जलाएंगे दीपक

dhaar News : सांस्कृतिक धरोहर रक्षा मंच के संयोजक अंशुल शर्मा ने इमामबाड़ा पर की गई कार्यवाही को लेकर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने आज शाम 7 बजे सभी हिंदू समाजजनों से अपने घरों के सामने दीप प्रज्जवलित करने का आव्हान भी किया है। उन्होंने इसे हिंदू समुदाय की जीत बताते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अब आगे से सतर्क रहना होगा। आज सुबह से हिंदू समाज के लोगों में इमामबाड़ा पर कार्यवाही की खबर मिलते ही हर्ष की लहर देखी गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here