Indore News : बारिश का कहर : सड़क किनारे ढहे दो मकान, बड़ा हादसा टला….

0
123
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : लगातार हो रही बारिश के कारण इंदौर के चंद्रभागा इलाके में दो मकान ढह गए। यह हादसा सड़क किनारे हुआ, लेकिन अच्छी बात यह रही कि इसमें किसी भी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

Indore News : जानकारी के मुताबिक, ये वही मकान थे जिन पर पिछले दिनों नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई की थी। निगम ने इन मकानों के जर्जर और खतरनाक हिस्सों को हटा दिया था, ताकि बारिश के मौसम में ऐसे किसी भी हादसे से बचा जा सके। बावजूद इसके, इन मकानों के बचे हुए हिस्से तेज बारिश का दबाव नहीं झेल पाए और ढह गए।

हादसे की खबर मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। इस घटना ने एक बार फिर पुराने और जर्जर हो चुके मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here