Mungeli News : पृथ्वीग्रीन कालोनी में 30 लाख की चोरी, फरार आरोपी मंजीत दिवाकर मुंगेली पुलिस के बिछाये जाल में चूहे की तरह फंसा

0
928

Mungeli News : रजनीश सिंह /मुंगेली। बीते दिनों पृथ्वीग्रीन कॉलोनी में हुए चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 29 लाख 80 हजार रुपये की चोरी के इस केस में फरार चल रहे आरोपी मंजीत दिवाकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 01 सोने की अंगूठी, 35 हजार रुपये नगद और वारदात के दौरान पहनी गई टी-शर्ट बरामद की गई है।

Mungeli News : पृमुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और ऑपरेशन “बाज” के तहत गठित विशेष टीम ने आरोपी को दबोचा। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक पथरिया-लोरमी नवनीत पाटिल के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें सक्रिय थीं। आरोपी मंजीत दिवाकर निवासी दरूवनकापा, थाना सरगांव, जिला मुंगेली को 19 अगस्त 2025 को हिरासत में लिया गया।

Mungeli News : पृमामला 27 जुलाई 2025 का है। प्रार्थी आयुष राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पत्नी और दो वर्षीय बच्ची के साथ घर में ताला लगाकर अस्पताल गया था। वापसी पर देखा कि घर का मेन गेट बंद था, लेकिन अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी खुली मिली और उसमें रखे 24 लाख 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत लगभग 29 लाख 80 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया था। इस पर थाना मुंगेली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Mungeli News : पृपुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी से पूछताछ कर चोरी का सामान जब्त किया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली जी.एस. यादव और साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर की अहम भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here