CG CRIME : फ्री खाना खाया और बाइक भी चुराई: ढाबा मैनेजर की दरियादिली का गलत फायदा, CCTV में कैद हुई वारदात

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : तिल्दा-रायपुर।राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक ढाबे के मैनेजर की दरियादिली ही उनके लिए मुसीबत बन गई। दरअसल, मैनेजर ने एक शख्स को पैसे न होने पर मुफ्त में खाना खिला दिया, लेकिन उसी शख्स ने बाद में मौका पाकर मैनेजर की बाइक चुरा ली। यह पूरी वारदात ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

CG CRIME : जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाने से महज 700 मीटर दूर स्थित शेरे पंजाब ढाबे की है। ढाबे के मैनेजर ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब वे घर जाने के लिए निकले, तो उनकी बाइक (नंबर CG 04 MJ 3556) ढाबे के बाहर से गायब मिली।

CG CRIME : सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

CG CRIME : फुटेज की जांच में सामने आया कि जिस युवक ने थोड़ी देर पहले ढाबे में खाना खाया था और पैसे न होने पर मैनेजर ने उसे माफ कर दिया था, वही युवक बाइक लेकर फरार हो गया। इसके बाद मैनेजर ने तुरंत खरोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

CG CRIME : पुलिस की कार्रवाई

CG CRIME : इस मामले में थाना प्रभारी कृष्णा कुमार कुशवाहा ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *