Collector surprise inspection : कलेक्टर के औचक निरीक्षण में वनरक्षक अनुपस्थित, ESMA के तहत कार्रवाई की तैयारी; कारण बताओ नोटिस जारी

VIKASH KHALKHO

Collector surprise inspection : राजेन्द्र सिन्हा/महासमुंद। धान खरीदी वर्ष 2025-26 के लिए ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए वनरक्षक शनि ठाकुर (परिसर रक्षी, भलेसर, बागबाहरा) को वनमण्डलाधिकारी मयंक पांडेय द्वारा स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब गत दिवस कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय लंगेह ने खट्टी चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया और वनरक्षक शनि ठाकुर को बिना किसी वैध कारण के अनुपस्थित पाया।

Collector surprise inspection : कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही
वनमण्डलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि कलेक्टर के आदेश पर वनरक्षक शनि ठाकुर की ड्यूटी चेक पोस्ट खट्टी में लगाई गई थी, लेकिन वह आज दिनांक तक अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं हुए हैं।

नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही को दर्शाता है।

Collector surprise inspection :  ESMA के तहत होगी कार्रवाई
वनरक्षक द्वारा बरती गई इस लापरवाही को देखते हुए उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ESMA) के तहत आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु संदर्भित पत्र प्राप्त हुए हैं।

वनमण्डलाधिकारी ने वनरक्षक शनि ठाकुर को निर्देश दिया है कि वह आज दिनांक तक चेक पोस्ट खट्टी में अनुपस्थित रहने के औचित्यपूर्ण कारणों का उल्लेख करते हुए तीन दिवस के भीतर उचित माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने या समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्हें तत्काल चेक पोस्ट खट्टी में उपस्थित होने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *