Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Breaking: महानदी भवन जा रही कर्मचारियों से भरी बस में लगी...

Raipur Breaking: महानदी भवन जा रही कर्मचारियों से भरी बस में लगी आग, कूदकर बचाई जान

Raipur Breaking
Raipur Breaking

Raipur Breaking: रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन जा रही शासकीय कर्मचारियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे। चलती बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बस महानदी भवन की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस में आग भड़क उठी। आग लगते ही बस में सवार कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कई कर्मचारियों ने बस से कूदकर खुद को सुरक्षित किया।

Raipur Breaking: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर संबंधित विभाग और पुलिस की टीम पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। चलती बस में अचानक आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल रहा। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here