Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गरमाई सियासत, दीपक बैज का बयान, कहा- PM ने अपनी कुर्सी बचाने ‘प्रधान’ से मांगा इस्तीफा

Sanjay Sahu
Dharmendra Pradhan Resignation

Dharmendra Pradhan Resignation: रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) दीपक बैज ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को आखिरकार जनता के दबाव के आगे झुकना पड़ा।

Dharmendra Pradhan Resignation: दीपक बैज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिक आधार पर नहीं, बल्कि परिस्थितियों के दबाव में लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं और छात्रों के आंदोलन ने केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया।

Dharmendra Pradhan Resignation: बैज ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई शहरों में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कराया। उनके मुताबिक, युवाओं के बढ़ते विरोध के कारण केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा।


Dharmendra Pradhan Resignation: पीसीसी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब युवाओं ने प्रधानमंत्री से भी जवाब मांगना शुरू किया, तब सरकार ने अपनी राजनीतिक छवि बचाने के लिए धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत है।

Dharmendra Pradhan Resignation: दीपक बैज ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ हुई कार्रवाई को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनके इस बयान के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर सियासी बहस और तेज हो गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *