Raipur Crime: रायपुर में ASI के सूने घर में चोरी, नकदी और जेवर समेत 2 लाख का सामान ले उड़े चोर

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 2 लाख रुपये की चोरी कर ली। चोर घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime: जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिकरवार अपने परिवार के साथ रायपुर के डूंडा स्थित शिवविहार कॉलोनी में रहते हैं। 18 जुलाई को वे परिवार सहित किसी काम से जगदलपुर गए थे। इस दौरान उनका घर बंद था।

Raipur Crime: 23 जुलाई को पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर सुरेंद्र सिकरवार रायपुर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखी दोनों अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए गए थे।

Raipur Crime: घर की जांच करने पर पता चला कि अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

Raipur Crime: पीड़ित की शिकायत पर मुजगहन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *