भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, 7 मंडल स्तर की नियुक्तियां निरस्त….

Parivesh

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भाजपा संगठन ने अहम कदम उठाते हुए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडलों की घोषित पदाधिकारियों की सूची को रद्द कर दिया है। यह निर्णय पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने जिलाध्यक्ष को आदेश जारी कर यह स्पष्ट किया है कि पूर्व में घोषित पदाधिकारियों की सूची तत्काल प्रभाव से निरस्त मानी जाए। संगठन स्तर पर चल रही समीक्षा और नए सिरे से संगठन को मजबूती देने की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है।

सूत्रों की मानें तो नई नियुक्तियों से पहले संगठन सभी मंडलों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करेगा। इस निर्णय के बाद कवर्धा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नई उत्सुकता और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *