Student Suicide Case: एनएसयूआई नेता की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने की खुदकुशी, प्राथमिकी दर्ज

VIKASH KHALKHO

अंबिकापुर। Nishaanebaz.com-Student Suicide Case: सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चिरमिरी के गोदरीपारा की रहने वाली छात्रा पटपरिया में अपने जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस घटनाक्रम में एनएसयूआई (NSUI) नेता ज्ञान तिवारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, 10 सितंबर की रात छात्रा परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। अगले दिन सुबह जब स्वजन जागे, तो घर के शौचालय में उसका शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। इसके बाद मृतका की सहेलियों ने परिजनों को अवगत कराया कि आरोपी छात्र नेता ज्ञान तिवारी उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। इसके आधार पर मृतका के मामा ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Read More : CGPSC Scam ED Investigation: अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के बीच खुला साठगांठ का राज, 12 लोगों को ED का बुलावा

मामले में एनएसयूआई नेता का नाम उजागर होने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी का पुतला भी दहन किया, जिसे बुझाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली।

Read More : Tarun Tejpal Surrender Case: दुष्कर्म मामले में तरुण तेजपाल ने कोर्ट में क्यों किया सरेंडर

घटना को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। दूसरी तरफ, नामजद मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी छात्र नेता ज्ञान तिवारी फरार चल रहा है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं, और अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का सच सामने आ सकेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *