Surajpur Road Accident : आमने-सामने टकराईं बाइकें, पीछे से आए टैंकर ने युवती को कुचला, मौके पर मौत

Parivesh
Surajpur Road Accident

सूरजपुर। Surajpur Road Accident : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा इलाके में हुए भीषण हादसे में एक युवती की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Surajpur Road Accident : जानकारी के अनुसार, दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक पर सवार युवती सड़क पर गिर पड़ी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल सवारों को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर जिले की सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और यातायात संकेतकों की मांग की है, जिससे ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *