रायपुर ISBT में भयंकर आग! 5 बसें जलकर खाक, शरारती तत्वों पर शक, Video वायरल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भटगांव अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में मंगलवार देर रात अप्रिय घटना हुई। बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी 5 बसें अचानक आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद बस संचालकों और यात्रियों में हड़कंप मच गया।

पार्किंग में लगी आग, दमकल ने काबू पाया

जानकारी के मुताबिक, आग मंगलवार की देर रात अचानक भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जिसमें बसें पूरी तरह आग की लपटों में नजर आ रही थीं। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Read More : C.G News : कौन होगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष?इस धुरंधर के नाम पर चर्चा गर्म

शरारती तत्वों की आशंका

हालांकि आग लगने का असली कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जांच में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने की संभावना जताई जा रही है। बस संचालकों ने भी पुलिस से सुरक्षा और जांच की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

रायपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग कैसे लगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories