High Profile Case : इंदौर का हाई-प्रोफाइल विवाद : बिजनेसमैन नितेश अग्रवाल पर पत्नी ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप

VIKASH KHALKHO

High Profile Case : इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पॉश इलाके लसूड़िया से एक हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। शांति निकेतन कॉलोनी में रहने वाले प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार की बहू रुचि अग्रवाल ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

High Profile Case : पीड़िता रुचि अग्रवाल ने अपनी माँ के साथ मीडिया के सामने आते हुए अपना दर्द बयां किया। रुचि का आरोप है कि उसका पति, बिजनेसमैन नितेश अग्रवाल, उसके साथ आए दिन मारपीट करता है और उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। रुचि के मुताबिक, यह विवाद लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर निकल चुका है।

High Profile Case : सबसे गंभीर आरोप लसूड़िया थाना पुलिस पर लगा है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाने के चक्कर काटे और अपनी आपबीती सुनाई, लेकिन रसूख और प्रभाव के चलते पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस केस दर्ज नहीं किया है। रुचि ने कहा, “पुलिस की इसी चुप्पी के कारण नितेश और उसके परिवार के हौसले बुलंद हैं और मेरी जान को खतरा बना हुआ है।”

High Profile Case : मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पीड़िता ने सीधे इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। रुचि ने मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। इस हाई-प्रोफाइल मामले के मीडिया में आने के बाद अब लसूड़िया पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *