Big Breaking News : जबलपुर। जबलपुर शहर के घमापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना सामने आई है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने सगे भाई और भाभी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।
यह दिल दहला देने वाली वारदात घमापुर के बल्दी कोरी इलाके की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बबलू चौधरी उर्फ बल्ली का अपने भाई संजय चौधरी के साथ लंबे समय से प्रॉपर्टी (संपत्ति) को लेकर विवाद चल रहा था।
Big Breaking News : पारिवारिक विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते आरोपी बबलू चौधरी ने अपने भाई संजय चौधरी और भाभी बबीता चौधरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में संजय चौधरी और बबीता चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।
Big Breaking News : वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बबलू चौधरी उर्फ बल्ली मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।









