Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur News : जबलपुर में महाकौशल एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, पार्टी के शोर...

Jabalpur News : जबलपुर में महाकौशल एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, पार्टी के शोर में खलल से नाराज नशेड़ियों ने फेंके पत्थर, आरपीएफ ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर में महाकौशल एक्सप्रेस पर शोभापुर फाटक के पास हुई पत्थरबाजी के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम हुई इस घटना में ट्रेन के जनरल कोच का कांच टूट गया था और पत्थर कोच के अंदर जा गिरे थे।

Jabalpur News : जांच में सामने आया कि रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। ट्रेन के गुजरने से तेज आवाज होने पर उन्होंने गुस्से में पत्थर फेंक दिए। आरपीएफ ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया, जिनमें गोविंद रजक सहित तीन लोग शामिल हैं। उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here