Lormi News: लोरमी: नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ घटक के तीसरे दिन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर आज, 02 अक्टूबर 2026 को शुभ पेट्रोल पंप से गांधी प्रतिमा (चार खम्भा चौक) तक जन-सहभागिता के साथ वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
Lormi News: अभियान के तीसरे दिन श्री राम कथा समिति, अधिवक्ता संघ, साहित्य मंच, हार्डवेयर इलेक्ट्रॉनिक व्यावसायिक संघ एवं नवलखा चौक गणेश उत्सव समिति की प्रमुख व सराहनीय सहभागिता रही । सभी समितियों के सदस्यों और नगरवासियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने का संकल्प लेते हुए श्रमदान किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, वार्ड पार्षद राजेन्द्र सलूजा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, पार्षद सोहन डड़सेना, एल्डरमैन अमिताभ तिवारी, मिंटू अग्रवाल, विनोद राजपूत, अशोक साहू, पार्षद प्रतिनिधि छेदू यादव, धनीराम यादव , महाजन जायसवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कमलेश श्रीवास, मोटू गुप्ता, जगदीश सोनी, महेंद्र खत्री, संस्कार साहू, अधिवक्ता संजय त्रिपाठी, रवि शर्मा, नितेश पाठक, अर्जुन राजपूत, निरंजन अग्रवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा, इंजीनियर जयंत साहू सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहित्य मंच के संस्कार साहू ने कहा, “सफाई और विकास के लिए नगरपालिका ने रास्ता दिखाया है, लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उस पर चलना और अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि लोरमी का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब नागरिक अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे।
Lormi News: श्री राम कथा समिति के नितेश पाठक ने नगर पालिका की इस मुहिम की सराहना करते हुए नगर की सभी सामाजिक व नागरिक समितियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील की।
Lormi News: वहीं, अधिवक्ता संघ के संजय त्रिपाठी ने स्वच्छता के प्रति कठोर रुख अपनाते हुए कहा कि नगर में बार-बार समझाइश के बाद भी गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध अब नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही करने का समय आ गया है, ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके।
Lormi News: कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा द्वारा अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी समिति सदस्यों, प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, एवं पालिका कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।






