Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास, टेस्ट खेलने का सपना अधूरा; वनडे-टी20 में वापसी पर नजर

Sanjay Sahu
Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal: नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। चहल ने बताया कि रेड-बॉल क्रिकेट में भारत के लिए टेस्ट खेलने का उनका सपना पूरा नहीं हो सका। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और वह वनडे तथा टी-20 फॉर्मेट में वापसी के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

चहल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि रेड-बॉल क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, बल्कि इसी खेल ने उन्हें धैर्य, जुझारूपन और लंबे समय तक मैदान पर टिके रहने की सीख दी।

उन्होंने बताया कि अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच उन्होंने लॉर्ड्स में खेला। टेस्ट कैप हासिल करना उनका हमेशा से सपना रहा, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सका। इसके बावजूद उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मिले हर मौके के लिए आभार जताया। चहल ने कहा कि देश के लिए खेलने की उनकी भूख अभी भी बरकरार है। वह वनडे और टी-20 में एक और मौका हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

Yuzvendra Chahal: 148 विकेट ले चुके हैं चहल

Yuzvendra Chahal: चहल ने 2009 में हरियाणा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 49 मैचों में 32.27 की औसत से 148 विकेट हासिल किए। उनका आखिरी फर्स्ट क्लास कार्यकाल नॉर्थम्पटनशायर के साथ रहा, जहां उन्होंने 2026 काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-2 में 21 विकेट लिए। चहल ने भारत के लिए अब तक 72 वनडे और 80 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2023 में टी-20 फॉर्मेट में आया था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *