Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News: मनगवां में गांजा तस्करी का खुलासा! करीब 8 किलो गांजा...

Rewa News: मनगवां में गांजा तस्करी का खुलासा! करीब 8 किलो गांजा और 20 लाख से ज्यादा कैश के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

Mangawan Ganja Smuggling: निशानेबाज न्यूज़ डेस्क- रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ग्राम कुईया खुर्द में तालाब की मेड़ पर बने मंदिर के पास गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 936 ग्राम गांजा और 20 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 65 हजार रुपये है।

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुईया खुर्द गांव में तालाब की मेड़ पर बने मंदिर के पास एक पुरुष और महिला नीले रंग के बैग में गांजा लेकर मौजूद हैं। सूचना में बताया गया था कि दोनों किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।जानकारी मिलते ही मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश
पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने वहां से भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से गांजा और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने की बात पुलिस ने कही।बरामद गांजे का वजन 7 किलो 936 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई है। इसके अलावा 20 लाख 80 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।

पति-पत्नी के खिलाफ NDPS Act में केस
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान द्वारिका पटेल निवासी कुईया कला, थाना मनगवां और उसकी पत्नी कलावती पटेल के रूप में हुई है।दोनों के खिलाफ मनगवां थाने में अपराध क्रमांक 524/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 8 और 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read More: MP News: आज रात भोपाल पहुंचेंगे अमित शाह, कल गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, ट्रैफिक रूट बदले

गांजा और नकदी के स्रोत की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और 20.80 लाख रुपये की नकदी का स्रोत क्या है। साथ ही पुलिस कथित तौर पर यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here