HomeChhattisgarhliquor scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने 82 आरोपियों के खिलाफ...

liquor scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने 82 आरोपियों के खिलाफ 29 हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, कोर्ट में अब शुरू होगा ट्रायल

Date:

Related stories

liquor scam : रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में अंतिम पूरक चालान पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह चार्जशीट 29 हजार 800 से अधिक पन्नों की है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत 82 आरोपियों के खिलाफ दायर की गई है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस मामले में ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी।

 

liquor scam : शराब घोटाला मामले की पृष्ठभूमि

liquor scam : इस प्रकरण की जांच ईडी द्वारा की जा रही है। एजेंसी द्वारा दर्ज एफआईआर में कथित रूप से 3200 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख है। एफआईआर में राजनेताओं, आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और व्यवसायियों के नाम शामिल हैं। ईडी के आरोपों के अनुसार, पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान एक कथित सिंडिकेट के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया गया।

liquor scam : अब तक हुई प्रमुख गिरफ्तारियाँ

liquor scam : मामले की जांच के दौरान कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर और सौम्या चौरसिया के नाम शामिल हैं। इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया था, जिन्हें बाद में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अदालत में ट्रायल शुरू होने के साथ ही अब इस मामले के संबंध में आगे की कार्यवाही न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाई जाएगी।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here