Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Akanksha Toppo arrested : मंत्री-विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, इंफ्लुएंसर आकांक्षा...

Akanksha Toppo arrested : मंत्री-विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार

Akanksha Toppo arrested
Akanksha Toppo arrested

Akanksha Toppo arrested : सरगुजा : सरगुजा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और क्षेत्रीय विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में उनके खिलाफ धारा 353(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Akanksha Toppo arrested : मामले के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंत्री और स्थानीय विधायक के संबंध में अभद्र एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस का कहना है कि वह खुद को पत्रकार की तरह प्रस्तुत कर तथाकथित रूप से भ्रामक और तथ्यहीन सामग्री प्रसारित कर रही थीं, जिससे आमजन में गलत संदेश जा रहा था और सोशल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग हो रहा था।

Akanksha Toppo arrested : जानकारी यह भी सामने आई है कि आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले भी विभिन्न थानों में ऐसे ही मामलों को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वर्तमान प्रकरण में उन पर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी शासकीय भूमि के विषय में कथित रूप से भ्रामक आरोप लगाते हुए वीडियो प्रसारित करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर आगे की विवेचना के तहत आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here