Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Memon Convention: रायपुर में मेमन जमात फेडरेशन का भव्य अधिवेशन, जुनैद...

Raipur Memon Convention: रायपुर में मेमन जमात फेडरेशन का भव्य अधिवेशन, जुनैद ढेबर ने निवेश और रोजगार का रोडमैप रखा

Raipur Memon Convention: रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म में ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। आयोजकों के मुताबिक, करीब 23 साल बाद छत्तीसगढ़ में फेडरेशन का यह बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों से भी उद्योगपति, निवेशक और प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब 800 से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया।

अधिवेशन में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और युवा उद्योगपति जुनैद ढेबर ने निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की आर्थिक क्षमता और अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं को लेकर अपनी बात रखी।

जुनैद ढेबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के साथ-साथ आयरन ओर और स्टील उत्पादन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण क्षमता रखता है। उन्होंने देश-विदेश से आए निवेशकों से राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने की अपील की।

Read More: CG News: रायपुर जिला अस्पताल में इलाज या बड़ी लापरवाही? गर्भवती महिला को ड्रिप लगाते दिखा गार्ड

इन सेक्टरों में निवेश पर जोर

अधिवेशन के दौरान फूड प्रोसेसिंग, कृषि आधारित उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों को निवेश के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में इन क्षेत्रों के जरिए राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और व्यापार के नए अवसर पैदा करने पर चर्चा हुई।

जुनैद ढेबर ने अपने संबोधन में निवेश को केवल कारोबार तक सीमित रखने के बजाय रोजगार सृजन से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आने वाले निवेशकों को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी काम करना चाहिए।उन्होंने मेमन समाज के सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ में सिर्फ निवेशक के तौर पर नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और राज्य के विकास में भागीदार के रूप में योगदान दें।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार पर फोकस

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नए उद्योग और निवेश आने से परिवहन, लॉजिस्टिक्स और स्थानीय सप्लाई नेटवर्क को बढ़ावा मिल सकता है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना भी जताई गई।

Read More: CG Crime: रायपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला

अधिवेशन में शामिल व्यापारियों और निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में कारोबार और निवेश की संभावनाओं को लेकर अपनी रुचि जाहिर की। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य समाज के व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को एक मंच पर लाना और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर संवाद को आगे बढ़ाना रहा।कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की आर्थिक क्षमता, निवेश के संभावित क्षेत्रों और रोजगार सृजन को लेकर चर्चा हुई। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन से राज्य में निवेश और व्यापार से जुड़े नए अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here