Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Chhatarpur Accident: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी...

Chhatarpur Accident: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Chhatarpur Accident
Chhatarpur Accident

Chhatarpur Accident: छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बोलेरो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बिजावर के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंधित थे। बताया जा रहा है कि वे बिजावर से बगौता अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हुई है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Chhatarpur Accident: पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here