रीवा में बीच सड़क महिला-पुरुष का हाई-वोल्टेज ड्रामा…

0
101
रीवा
रीवा

रीवा। शहर के पीली कोठी स्थित घंटाघर के सामने आज दोपहर एक अनोखी और सनसनीखेज घटना देखने को मिली। सड़क के बीच महिला और पुरुष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। महिला ने पुरुष पर चप्पल बरसाई, वहीं पुरुष ने दोनों हाथों में डंडे लेकर महिला पर प्रहार किया।

READ MORE : CG NEWS : प्रदेश के बार-रेस्टोरेंट संचालकों की बड़ी बैठक आज, संचालन नियम और लाइसेंस विवाद पर होगी चर्चा…

स्थानीय लोगों ने पहले इसे तमाशा समझकर देखा, लेकिन बाद में बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं।

हालांकि, महिला और पुरुष की पहचान या विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।

READ MORE : Dussehra 2025 : दशहरे पर 50 साल बाद दुर्लभ संयोग! इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता-समृद्धि के द्वार…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here