CG NEWS : प्रदेश के बार-रेस्टोरेंट संचालकों की बड़ी बैठक आज, संचालन नियम और लाइसेंस विवाद पर होगी चर्चा…

0
125
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। आबकारी सचिव और आयुक्त आर. शंगीता ने आज दोपहर 1 बजे नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में प्रदेश के बार-रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक आहूत की है। इस बैठक में बार-रेस्टोरेंट संचालन से जुड़े समय, लाइसेंस के अनुसार शराब व बियर की बिक्री, नाबालिगों को शराब न बेचने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

READ MORE : एमपी में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS ट्रांसफर, पन्ना से लेकर मुरैना तक 12 जिलों के कलेक्टर हटाए गए; शिकायतों पर बड़ा एक्शन

CG NEWS : इसके अलावा, बार-रेस्टोरेंट संचालकों को आने वाली प्रशासनिक और संचालन संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक की पृष्ठभूमि में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा हाल ही में सात बार-रेस्टोरेंट का तीन दिनों के लिए लाइसेंस निरस्त किए जाने का मामला भी है।

READ MORE : Dussehra 2025 : दशहरे पर 50 साल बाद दुर्लभ संयोग! इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता-समृद्धि के द्वार…

इस बैठक का उद्देश्य बार-रेस्टोरेंट संचालन में सुधार और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here