फर्जी बिलों से उड़ाए गए 18 लाख….दो अधिकारी जांच के घेरे में…

Parivesh

मरवाही  | छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में सरकारी धन के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। यहां फर्जी जलसंवर्धन योजनाओं के नाम पर अधिकारियों ने 18 लाख रुपए से अधिक की राशि का गबन कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक, मरवाही रेंजर रमेश खैरवार और अधिकारी अविनाश एमान्यूअल ने मिलकर जालसाजी को अंजाम दिया। उन्होंने जिन योजनाओं को दस्तावेजों में दर्शाया, वे केवल कागजों तक सीमित रहीं। जिन संरचनाओं को बनवाने की बात कही गई, वे हकीकत में अस्तित्व में ही नहीं हैं।

फर्जी बिल बनाकर खजाने से पैसे निकाले गए और सरकारी रिकॉर्ड में इन्हें वास्तविक कार्यों के रूप में दर्शाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह मामला छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *