4 मासूमों को ज़हर देकर पिता ने खुद भी निगला ज़हर…

Parivesh

रायसेन | रायसेन जिले में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, जहां एक पिता ने पारिवारिक तनाव के चलते अपने चार मासूम बच्चों के साथ ज़हर खा लिया। गनीमत रही कि समय रहते सबको अस्पताल पहुंचा दिया गया और अब सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना सोमवार रात की है, जब ग्रामवासी पूरन सिंह आदिवासी, पत्नी से विवाद के बाद भावनात्मक उथल-पुथल में आ गया। पत्नी मनु अपने भाई की शादी में मायके गई थी और उसे वापस लाने की कोशिश के दौरान ससुराल में कहासुनी हो गई। इससे आहत होकर पूरन अपने चार बच्चों—रोहन (10), रेशमा (9), पिंकी (8), और सुहानी (7)—को लेकर घर लौट आया।

रात आठ बजे के आसपास पूरन ने आम के जूस में चूहे मारने की दवा मिलाकर पहले बच्चों को पिलाई और फिर खुद भी ज़हर पी लिया। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और तुरंत सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों और पूरन की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन मानसिक रूप से सभी सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर पारिवारिक संवादहीनता और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *